Jammu-Kashmir: पहलगाम हमले के 7 दिन बाद कश्मीर के 48 पर्यटन स्थल बंद, देखिए इन डेस्टिनेशन की पूरी लिस्ट
Jammu-Kashmir 48 Tourist Places Closed: 29 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम के पास स्थित बैसारन वैली में हुए खौफनाक आतंकी हमले के बाद घाटी का माहौल पूरी तरह बदल गया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिससे पूरे देश में शोक और आक्रोश है। हमले के सात दिन बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है।
सूत्रों की माने तो खुफिया एजेंसियों के कश्मीर में और अधिक आतंकी हमलों की इनपुट दी है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने घाटी के कुल 87 आधिकारिक पर्यटक स्थलों में से 48 को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इन जगहों में कई मशहूर स्थल शामिल हैं, जैसे यूसमर्ग, दूधपथरी, आहरबल, कोसरनाग, बैंगस वैली, बाबा रेशी, अहरबल वाटरफॉल, अचनमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट इत्यादी।

कश्मीर का बैसारन वैली जहां हमला हुआ, वह एक लोकप्रिय लेकिन रिमोट ट्रैकिंग डेस्टिनेशन है। रिपोर्ट के अनुसार, यह इलाका सामान्य से दो महीने पहले ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन वहां न तो पुलिस तैनात थी और न ही कोई सुरक्षाकर्मी।
ये भी पढ़ें: कौन है PAK का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा? पहलगाम अटैक का बताया जा रहा मास्टरमाइंड, करवा चुका है कई आतंकी हमला
अब सरकार ने घाटी में पर्यटकों की आवाजाही को सीमित करते हुए 55% पर्यटन स्थलों को बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम आगे किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए उठाया गया है। पर्यटन से जुड़े होटल, कैफे और रेस्टोरेंट्स जैसे पदशाह पैलेस रिसॉर्ट, चेरी ट्री रिजॉर्ट, नॉर्थ क्लिफ कैफे और स्टे पैटर्न रिट्रीट भी बंद किए गए हैं।
कौन-कौन पर्यटन स्थल किए गए बंद?
- यूसमर्ग Yousmarg
- तौसीमैदान Tousimaidan
- दूधपथरी Doodpathri
- अहरबल Aharbal
- कौसरनाग Kousarnag
- बंगस घाटी Bangus Valley
- वुलर झील/वाटलाब Wular/Watlab
- रामपोरा और राजपोरा Rampora and Rajpora
- चेरहार Chearhar
- मुंडिज-हमाम-मारकूट जलप्रपात Mundij-Hamam-Markoot Waterfall
- खंपू Khampoo
- बोस्निया Bosnia
- विजीटॉप Vijitop
- सूर्य मंदिर Sun Temple
- वेरीनाग बाग Verinag Garden
- सिंथन टॉप Sinthan Top
- मार्गनटॉप Margantop
- अकाड पार्क Akad Park
- हब्बा खातून प्वाइंट Habba Khatoon Point
- बाबा रेशी Babareshi
- रिंगावली Ringawali
- गोगलदारा Gogaldara
- बदेरकोट Baderkote
- श्रुंज जलप्रपात Shrunz Waterfall
- कमानपोस्ट Kamanpost
- नामब्लान जलप्रपात Namblan Waterfall
- इको पार्क खडनियार Eco Park Khadniyar
- संगरवानी Sangarwani
- नारानाग Naranag
- जामिया मस्जिद (श्रीनगर) Jamia Masjid (Srinagar)
- बादामवारी Badamwari
- राजोरी कदल होटल कनाज़ Rajori Kadal Hotel Kanaaz
- आली कदल जे जे फूड रेस्टोरेंट Aali Kadal JJ Food Restaurant
- आइवरी होटल IVORY Hotel
- पदशापाल रिसॉर्ट्स और रेस्टोरेंट Padshapal Resorts and Restaurant
- चेरी ट्री रिसॉर्ट (फकीर गुजरी) Cherry Tree Resort (Faqir Gujri)
- नॉर्थ क्लिफ कैफे और रिट्रीट बाय स्टे पैटर्न North Cliff Cafe and Retreat by Stay Pattern
- फॉरेस्ट हिल कॉटेज Forest Hill Cottage
- इको विलेज रिसॉर्ट (दारा) Eco Village Resort (Dara)
- अस्तानमार्ग व्यू प्वाइंट Astanmarg View Point
- अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग Astanmarg Paragliding
- ममनेथ Mamneth
- महादेव पहाड़ियां Mahadev Hills
- बौद्ध मठ Buddhist Monastery
- दाचीगाम (ट्राउट फार्म/मत्स्य पालन फार्म से परे) Dachigam (beyond Trout Farm/Fisheries Farm)
- अस्तानपोरा (विशेषकर कयाम गाह रिसॉर्ट, लछपत्री) Astanpora (especially Qayam Gah Resort, Lachpatri)
- हंग पार्क Hung Park
- रिट्रीट बाय स्टे पैटर्न Retreat by Stay Pattern
पर्यटकों और स्थानीय लोगों से प्रशासन ने अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं और अफवाहों से दूर रहें। पहलगाम आतंकी हमले ने एक बार फिर से घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बीच सरकार के निशाने पर क्यों आया BBC चैनल? कहा- 'आपकी रिपोर्टिंग पर नजर रहेगी'
सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि किसी भी स्तर पर हुई चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications