Joshimath Sinking: 'भगवान ना करे, कल हमारे साथ ऐसा हो...', महबूबा मुफ्ती ने बताया जोशीमठ भू-धंसाव का कारण
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा, 'जोशीमठ के माहौल के साथ खिलवाड़ किया गया, भगवान न करे कल हमारे साथ ऐसा हो।

Joshimath Sinking: पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) इलाके में भू-धंसाव और जगह-जगह दरारें पड़ने की भयावह तस्वीरें और खबर सामने आ रही हैं। प्रशासन ने भले ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया हो, लेकिन इस आपदा अंत कब होगा अभी किसी को नहीं पता। तो वहीं, अब जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा, 'जोशीमठ के माहौल के साथ खिलवाड़ किया गया, भगवान न करे कल हमारे साथ ऐसा हो।

Mehbooba Mufti ने बताया जोशीमठ भू-धंसाव का कारण
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने बुधवार 18 जनवरी को मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत करते हुए महबूबा मुफ्ती ने बताया कि जोशीमठ (Joshimath) में क्या हुआ। उन्होंने कहा, 'चार धाम तक सड़कें बनाने, सुरंग खोदने और बिजली परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए वहां के माहौल के साथ खिलवाड़ किया गया। भगवान न करे कल हमारे साथ ऐसा हो। यहां जंगलों में सड़कें बन रही हैं और उनकी संख्या की कोई सीमा नहीं है।'

इतने ही यात्री कर सकते हैं अमरनाथ यात्रा
इतना ही नहीं, महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि अमरनाथ यात्रा पर रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया था कि यात्रियों की तादाद 4,500-5000 से अधिक नहीं होनी चाहिए...। जो जोशीमठ में हुआ और जिस तरह से पर्यावरण से सुरंग, हाइवे बनाकर खिलवाड़ किया। यह हाल कहीं हमारे साथ न हो, क्योंकि यहां भी सुरंग आदि बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोशीमठ में अब तक 849 भवनों में दरारें आ चुकी हैं। वहीं, होटल माउंट व्यू और मलारी इन के बाद अब दो अन्य कॉमेट और स्नो क्रेस्ट होटलों में भी दरारें आई हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी महबूबा मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बयान दिया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का सबसे ज्यादा खामियाजा जम्मू-कश्मीर को भुगतना पड़ा। मुझे लगता है कि कांग्रेस के पास अपनी विरासत, भारत के विचार, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत को पुनः प्राप्त करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था। इसलिए, हम भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं और हम इसमें भाग लेंगे।

राहुल गांधी के साथ हजारों लोग सड़क पर है: मुफ्ती
इस दौरान महबूबा मुफ्ती से मीडिया कर्मियों ने 2018 कठुआ बलात्कार के आरोपी समर्थक पूर्व मंत्री लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने सवाल किया। इस सवाल का जवाब देते हुए मुफ्ती ने कहा राहुल गांधी सड़कों पर हैं, हजारों लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं और वह देश का ताना-बाना बुनने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके साथ कौन शामिल हो रहा है और क्या मकसद है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications