अब जम्मू कश्मीर के चन रोरियां स्टेशन पर भी रूकेगी ट्रेन, रेल मंत्री वैष्णव ने 3 घंटे में मानी बात, जानिए मामला
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर से निर्वाचित सांसद हैं। उन्होंने प्रदेश में खराब मौसम के कारण बाधित हुए सड़क मार्ग और पुल के क्षतिग्रस्त होने का हवाला देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखा।
खास बात ये कि रेल मंत्री ने जितेंद्र सिंह के लेटर पर तीन घंटे के भीतर एक्शन लिया और ट्रेन के एक्सट्रा ठहराव की उनकी अपील मान ली गई। जितेंद्र सिंह ने कठुआ जिले के Chann Roroian स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने की अपील की थी।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुरोध के तीन घंटे के भीतर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जम्मू मेल ट्रेन संख्या 14033/14034 को "छन रोरियन" में भी रोकने संबंधी आदेश जारी कर दिया।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में NH-4 पर तरनाह नाले पर क्षतिग्रस्त पुल के कारण सड़क यातायात बंद हो गया। जितेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की परेशानी का जिक्र करते हुए रेलवे से ट्रेन स्टॉपेज का फैसला करने की अपील की।
तीन घंटे के भीतर आए फैसले को उन्होंने "लोगों की वास्तविक चिंताओं के प्रति नरेंद्र मोदी सरकार की संवेदनशीलता का एक उल्लेखनीय उदाहरण" करार दिया। जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की सरकार संवेदनशीलता के साथ लोगों की वास्तविक चिंताओं पर प्रतिक्रिया देती है।
उन्होंने कहा कि छन रोरियन में ट्रेन का ठहराव का फैसला संवेदनशीलता की अद्भुत मिसाल है! बकौल जितेंद्र सिंह, अनुरोध किए जाने के 3 घंटे के भीतर, जम्मू मेल ट्रेन संख्या 14033/14034 को "छन रोरियन" में रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर का जिला कठुआ।"
जितेंद्र सिंह ने कहा, NH-4 के साथ तरनाह नाले पर क्षतिग्रस्त पुल के कारण सड़क यातायात में व्यवधान के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए रेलवे को छन रोरियन में अस्थायी रूप से रुकने का आदेश देने की अपील की गई।
रेल मंत्रालय का निर्णय, क्षतिग्रस्त सड़क पुल के बहाल होने तक उनकी पीड़ा को कम करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। लेटर में डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, "आपके संदर्भ के लिए यहां इस बात का उल्लेख जरूरी है कि 'छन रोरियन' स्टेशन पर जम्मू मेल ट्रेन का स्टॉप पहले भी होता था।"
हालांकि, कई क्षेत्रों में ट्रेन की लेट-लतीफी से बचने और स्टॉपेज कम कर कम समय में यात्रा कराने के मकसद से ऐसी ही कई ट्रेनों का स्टॉपेज देशभर में कम किया जा चुका है। संसद सत्र के दौरान कई सांसद उनके संसदीय क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाते सुने जा सकते हैं।
#UPDATE | Union Minister Jitendra Singh tweets, "...Within 3 hours of the request made, orders have been issued for the stoppage of the Jammu Mail Train No. 14033/14034 at "Chhan Rorian", in view of the road traffic disruption due to damaged bridge on Tarnah Nallah along NH-4 in… pic.twitter.com/I8FjtR3fij
— ANI (@ANI) July 28, 2023
कठुआ के छन रोरियन में ट्रेन के ठहराव के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई के लिए रेल मंत्री वैष्णव को धन्यवाद दिया। बता दें कि जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण कई पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications