जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित तीन गिरफ्तार, सुरक्षा बलों की जानकारी लीक करने का आरोप
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को कहा कि बारामूला में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से संबंध रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बारामूला पुलिस और सुरक्षा बलों ने ओल्ड टाउन बारामूला में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।
यह भी देखें: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर, शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बारामूला पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, "पुराने शहर बारामूला में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ-पुलिस ने लश्कर संगठन के 3 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया, ग्रेनेड बरामद हुए।"
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान ओवैस अहमद वाजा, बासित फैयाज कालू और फहीम अहमद मीर के रूप में हुई है, जो आतंकवादियों की सहायता कर रहे थे और उन्हें सुरक्षा बलों की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे थे।
यह भी देखें: Weather Forecast: जम्मू कश्मीर, लद्दाख, समेत 7 राज्यों में ओलावृष्टि और बारिश, दक्षिण में Heat Wave का अलर्ट
पुलिस ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य "आगामी संसदीय चुनावों के मद्देनजर बारामूला में शांति प्रक्रिया को बाधित करना" था। पुलिस ने आगे कहा कि इन तीन व्यक्तियों की संलिप्तता से भारत की संप्रभुता और अखंडता को खतरा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है। बता दें, पिछले साल नवंबर में बारामूला पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था।
यह भी देखें: J&K: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, टैक्सी ड्राइवर पर फायरिंग












Click it and Unblock the Notifications