jammu kashmir terrorist: पुंछ पुलिस ने पकड़े 2 हाइब्रिड आतंकी, जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के लिए करते थे काम
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 समाप्त होते ही पुंछ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू कश्मीर की पूंछ पुलिस ने दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी आनंद जैन ने कहा कि "हमें एक बड़ी उपलब्धि मिली है, क्योंकि हमने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये वे आतंकी है, जिन्होंने ग्रेनेड लॉबिंग जैसी वारदातों को अंजाम दिया था। राष्ट्र-विरोधी पोस्टर लगाए गए थे। गुरुद्वारों, मंदिरों, अस्पतालों, सैन्य ठिकानों पर ग्रेनेड फेंके थे। वे क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना चाहते थे।"

खबर है कि जम्मू कश्मीर की पुंछ पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आतंकी जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) के लिए काम करते थे। ये हाइब्रिड आंतकी रहते सामान्य व्यक्तियों की तरह थे। इसलिए इन पर शक नहीं होता था, मगर इनका मकसद आतंकियों की मदद करना था। ये आतंकी पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में थे और जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिशें रच रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications