जम्मू-कश्मीर: नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 किलो हेरोइन और 2 करोड़ रुपये नकद बरामद, घंटों चला सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। साथ ही नशा तस्करों के लिंक की भी गहनता से जांच की जाएगी।

Jammu Kashmir Narco Terror Module Busted: जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार यानी तीन मार्च को नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने कुख्यात ड्रग पैडलर से भारी मात्रा में नशीली चीजें बरामद की है। जिसमें 7 किलो हेरोइन और 2 करोड़ रुपये नकद की बरामदगी शामिल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुख्यात ड्रग्स पैडलर रफी धाना उर्फ रफी लाला के घर से भारी मात्रा में हेरोइन और नकद की बरामदगी हुई है।
Recommended Video

कुख्यात ड्रग्स तस्कर रफी धाना को पुलिस ने PSA एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है। वह पूंछ इलाके के लाइन ऑफ कंट्रोल के निकट का रहने वाला है। इंस्पेक्टर सुनील के नेतृत्व में पूंछ पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से रफी के घर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उसके घर से 7 किलो हेरोइन, करीब दो करोड़ रुपये कैश और मैगजीन समेत एक पिस्टल बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम तक उसके घर पर सर्च ऑपरेशन चला।
संयुक्त प्रयास से पुंछ पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक बड़े नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफल रहे। मजिस्ट्रेटों और प्रमुख नागरिकों की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस स्टेशन मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- NIA Action: जम्मू- कश्मीर में खूंखार हिज्बुल कमांडर की संपत्ति कुर्क, टारगेट किलिंग को देता था अंजाम












Click it and Unblock the Notifications