NIA Action: जम्मू- कश्मीर में खूंखार हिज्बुल कमांडर की संपत्ति कुर्क, टारगेट किलिंग को देता था अंजाम

NIA Action Sopore:केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बासित रेशी को यूएपीए के तहत एक नामित आतंकवादी घोषित करने के कुछ दिनों बाद NIA ने उसकी संपत्ति कुर्क कर ली है।

Jammu Kashmir NIA Action

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के सोपोर शहर में हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी की संपत्ति कुर्क कर ली। एनआईए (NIA) ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के कमांडर बासित रेशी की संपत्ति जब्त की। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बासित रेशी को वर्तमान में पाकिस्तान में यूएपीए के तहत एक नामित आतंकवादी" के रूप में घोषित किया है।

आतंकियों के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई
बासित रेशी के खिलाफ एनआईए की यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा श्रीनगर शहर में अल-उमर आतंकी समूह के संस्थापक मुश्ताक अहमद जरगर की संपत्ति कुर्क करने के एक दिन बाद आई है। एनआईए ने सोपोर शहर के डंगरपोरा इलाके में बसित रेशी की संपत्ति को जम्मू-कश्मीर में विध्वंसक गतिविधियों और टारगेट किलिंग को अंजाम देने के आरोप में कुर्क कर लिया। एजेंसी का दावा है कि रेशी ने 18 अगस्त, 2015 को सोपोर के पास तुजर शेरिफ में एक पुलिस चौकी पर हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई।

पुलिस चौकी पर भी हमले का आरोप
एनआईए ने दावा किया है कि रेशी ने 18 अगस्त, 2015 को सोपोर के पास जुजर शेरिफ में एक पुलिस चौकी पर हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+