जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 14 गंभीर रूप से घायल
एसोसिएटेड अस्पताल, राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद हुसैन बाजार ने कहा कि 14 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दो लोगों की मौ हो गई है। मृतकों का पहचान किया जा रहा है।

Jammu Kashmir Mini Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के केवल बुधेल इलाके में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह बुधेल में मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दो लोग की दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एसोसिएटेड अस्पताल, राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद हुसैन बाजार ने कहा कि 14 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दो लोगों की मौ हो गई है। मृतकों का पहचान किया जा रहा है। मिनी बस बुढाल से बकोरी जा रही थी। इसी बीच बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की जान चली गई।
वहीं, इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा में भीषण सड़क हादसा हुआ था। दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। सांबा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया था कि 13 साल की बच्ची समेत कुल 18 लोग घायल हुए थे। सांबा पुलिस के मुताबिक, जम्मू से कठुआ के लिए एक स्थानीय बस और जम्मू से हरिद्वार के लिए एक अन्य बस टकरा गई थी। सांबा शहर के पास जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चिची माता मंदिर के पास एक बस ने पीछे से दूसरी बस को टक्कर मार दी थी।
Recommended Video

सांबा पुलिस कंट्रोल रूम के एक पुलिसकर्मी ने कहा था घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने कहा था कि शाम लगभग 4:30 बजे नानक चक के पास दो बसों (JK02AP/5095 और UP14FT/3267) के बीच एक दुर्घटना हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Mahrajganj News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी टेंपो, तीन साल की बच्ची की मौत












Click it and Unblock the Notifications