जम्मू-कश्मीर: कठुआ में एक मिनी बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शाम को बिलावर के कठुआ के सिला गांव में हुई। ड्राइवर ने तीखी मोड़ पर बस पर कंट्रोल खो दिया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

Jammu Kashmir Kathua Accident

Jammu Kashmir Kathua Accident: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार को शाम को बिलावर के सिला गांव में हुआ, जब मिनी बस के ड्राइवर ने एक तीव्र मोड़ पर बस का नियंत्रण खो दिया। ड्राइवर से बस अनकंट्रोल होकर खाई में जा गिरी। ये मिनी बस प्राइवेट एजेंसी का था। बस मोंडली गांव से धनु पैरोल गांव जा रही थी।

पुलिस के मुताबित बचावकर्मियों ने एक 60 वर्षीय महिला सहित चार लोगों को घटनास्थल पर मृत पाया। जबकि 16 अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर कठुआ के पुलिस कंट्रोल रूम ने के मुताहिक कठुआ के बिलावर क्षेत्र के धानु पैरोल गांव में ये यात्री प्राइवेट बस गहरी खाई में गिरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+