Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jammu Kashmir Aatanki Hamla: जनवरी से अब तक घाटी में कब-कब हुए आतंकी हमले, देखिए पूरी टाइमलाइन

Jammu Kashmir Aatanki Hamla: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को जब आतंकवादियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया तब एक बार फिर से घाटी मासूम और बेकसूर लोगों की खून से लथपथ हो गई। इस हमले में अब तक दो से अधिक पर्यटकों के मारे जाने और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

दहशतगर्दों ने सुकून के दो पल जीने आए पर्यटकों का नाम पूछ-पूछ कर गोलियों से छननी कर दिया। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आंतकी हमले के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Jammu-Kashmir-Aatanki-Hamla

Jammu Kashmir Aatanki Hamla: मई 2024 से अप्रैल 2025 तक घाटी में हुए हमले

पिछले छ: महीने में अगर देखा जाए तो घाटी में आतंकवादी एक बार फिर से सक्रिय रुप से दहशत फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसमें अब वो सेना के जवानों के साथ-साथ आम जनता, टूरिस्ट को भी निशाना बना रहे हैं। अगर जम्मू में साल 2024 से लेकर इस साल तक हुई आतंकी गतिधियों पर नजर डालें तो जम्मू में 11 बार आतंकियों ने हमला किया।

पिछले साल से अब तक हुए आतंकी हमले पर एक नजर...

22 अप्रैल 2025 - पहलगाम हमला

  • अनंतनाग जिले के पहलगाम में अज्ञात बंदूकधारियों ने भारतीय पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।
  • इस हमले में अब तक 2 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने हमले की निंदा की और हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हुए।
  • हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में हमलावरों की तलाशी अभियान चलाया रहा।

1-2 जनवरी 2025 - राजौरी हमला

  • राजौरी जिले के डांगरी गाँव में दो दिन आतंकियों ने दहशत फैलाए थे।
  • पहले दिन गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, दूसरे दिन आईईडी विस्फोट में 2 बच्चों की मौत
  • इस हमले में कुल 6 लोगों की मौत हुई थी और 12 घायल हो गए थे।

अप्रैल- मई 2024

  • 4 मई: आतंकवादी हमले में भारतीय वायुसेना का एक जवान शहीद और पाँच अन्य घायल हो गए।
  • 22 अप्रैल: राजौरी जिले में आतंकवादियों ने एक सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 28 अप्रैल को उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा प्रहरी (Village Defence Guard) की मौत हो गई।

जून 2024

पिछले साल 2024 में जून में घाटी में सबसे ज्यादा आतंकी सक्रिय रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने चार बार हमला किया जिसमें कई जवान और तीर्थयात्री मारे गए थे।

  • 9 जून को कटरा के पास रियासी इलाके में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस को निशाना बनाया था।
  • 9 जून: रियासी जिले में एक बस पर आतंकवादी हमले में नौ तीर्थयात्री मारे गए और 42 घायल हो गए।
  • 26 जून: डोडा जिले में गोलीबारी में तीन विदेशी आतंकवादी मारे गए।
  • 12 जून: डोडा जिले में आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल।
  • 11/12 जून: कठुआ जिले में मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकवादी मारे गए और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई।
  • डोडा जिले में आतंकवादी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

जुलाई 2024

  • इस साल जुलाई महीने में अब तक तीन बार आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में हमला किया जिसमें 9 सैन्यकर्मी शहीद हो गए है, जबकि 5 जवान घायल हुए।
  • 16 जुलाई: डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए।
  • 8 जुलाई: कठुआ जिले में आतंकवादी हमले में पांच सैन्यकर्मी शहीद और पांच घायल हुए।
  • 7 जुलाई: राजौरी जिले में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले में एक सैन्यकर्मी घायल हो गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+