श्रीनगर में पुलिस ने नष्ट किया विस्फोटक, देखिए IED ब्लास्ट का Video

श्रीनगर, 06 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार घाटी से आतंकियों का सफाया करने में लगे हुए हैं। बुधवार को भी अनंतनाग जिले के पॉश करेरी इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। वहीं अब एक संयुक्त अभियान में पुलिस और 50RR ने श्रीनगर के खानमोह इलाके में 30-35 किलोग्राम वजन का एक IED बरामद किया था, जिसको नष्ट कर दिया है।

IED destroyed

न्यूज एजेंसी एएआई ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से बड़े पैमाने पर आईईडी को नष्ट कर दिया। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, "श्रीनगर के खानमोह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में एक विशेष इनपुट पर पुलिस और 50RR द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। बाग क्षेत्र की तलाशी के दौरान 30-35 किलोग्राम वजन का एक IED बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया। आईईडी को नष्ट किया गया।"

शेयर किए वीडियो में पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से बड़े पैमाने पर आईईडी को नष्ट कर दिया। वीडियो में एक जंगल में विस्फोट के बाद धुएं और धूल का बड़ा गुब्बार देखा जा सकता है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के पोश करेरी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+