जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 19 ग्रेनेड बरामद
जम्मू-कश्मीर, मई 09: एलओसी से सटे पुंछ जिले में सेना और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहशतगर्दों का बड़ी मात्रा में असलहा बरामद कियाा है। सेना और पुलिस ने रविवार को इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें उनको पुंछ जिले के फागला से 19 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। जवानों ने यह ऑपरेशन शुक्रवार को श्रीनगर में हुए आतंकवदियों के ग्रेनेड हमले के बाद किया।

मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड को जंगलों में छिपा कर रखा हुआ था, लेकिन भारतीय सेना ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए सारे 19 ग्रेनेड बरामद कर लिए हैं।
आतंकवादियों ने किया था ग्रेनेड हमला
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (7 मई) को श्रीनगर में आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। आतंकवादियों ने श्रीनगर के नवा बाजार इलाके में तैनात जवानों पर शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर ग्रेनेड फेंका था, जिसमें सीआरपीएफ की 36वीं बटालियन के दो सुरक्षा जवान और एक पुलिसकर्मी के साथ एक आम आदमी जख्मी हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications