जम्मू-कश्मीर: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए कड़ा जवाब दिया है। सेना ने कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को देखते हुए सेना ने कई इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया है। इस कुपवाड़ा में बड़ा एक्शन लिया गया है। सेना के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मारे गए हैं। इस बीच आगे की कार्रवाई जारी है। इलाके में सेना ने अभियन तेज कर दिया है।

Infiltration attempt failed in Kupwara

सेना ने पिछले एक हफ्ते में करीब 10 आतंकियों ढेर किया है। दरअसल, जम्मू के कठुआ में सेना की गाड़ी पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है।

वहीं सेना ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया कि आंतकियों के साथ मुठभेड़ में दोनों ओर कोई हताहत हुआ है या फिर नहीं। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक एक बयान में कहा कि केरन सेक्टर, कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है। ऑपरेशन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+