अमरनाथ यात्रा के बीच कश्मीर में आतंकी साजिश नाकाम, पटाखों को सिलेंडर में भरकर ब्लास्ट करने वाले थे आतंकी

जम्मू, 12 जम्मू: कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा जारी है। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मंगलवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी, जिसके तहत पुलवामा में विस्फोटकों से लैस एक सिलेंडर बरामद हुआ। बाद में भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने उसको डिफ्यूज कर दिया। साथ ही इसका वीडियो भी जारी किया है।

Kashmir

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा जिले के चौधरी बाग रोड के पास एक पांच किलोग्राम का सिलेंडर छिप रखा था, जो पूरी तरह से पटाखों से भरा हुआ था। उनका प्लान इसमें ब्लास्ट करने का था, ताकि उस रोड पर जाने वाले नागरिकों और सुरक्षाबलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। मामले में चिनार कोर ने कहा कि पुलवामा पुलिस, 55 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 182 बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया था। जिसमें ये सिलेंडर बरामद हुआ।

सिलेंडर मिलते ही सुरक्षाबलों ने रोड को पूरी तरह से सील कर दिया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। जिससे उसको सड़क के पास ही डिफ्यूज कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो ड्रोन के जरिए शूट किया गया था। जिसे अब भारतीय सेना ने जारी किया है। वहीं काफी देर तक सड़क मार्ग बंद रहा, जिस वजह से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

125 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि इस साल 5 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 125 आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, अभी भी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 82 विदेशी सहित 141 आतंकी सक्रिय हैं। हाल ही में जारी एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बताया गया कि 59 आतंकी स्थानीय हैं। इन लोगों को दहशत और अशांति फैलाने के नापाक मंसूबे पालने वाले लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahudeen) जैसे खूंखार आतंकी संगठनों में भर्ती किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+