Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हिजबुल कमांडर एनकाउंटर में ढेर

श्रीनगर, 04 मई: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अनंतनाग में शुक्रवार की शाम से चल रही मुठभेड़ में देर रात सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर निसार खांडे को मार गिराया। आतंकियों के साथ हुए एनकाउंटर के दौरान तीन सैनिक और नागरिक भी घायल हुए हैं। मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

Hizbul Mujahideen terrorist eliminated in joint operation in J&Ks Anantnag

पुलिस ने बताया कि वेरीनाग इलाके ग्वास गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकवादियों ने अपने आप को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन जवान तथा स्थानीय नागरिक गुलाम मोहिउद्दीन मलिक घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया।

तंकी की पहचान हिज्बुल मुजाहिदीन के निसार खांडे के रूप में हुई है। उसके पास से एके 47 राइफल समेत काफी गोला बारुद बरामद हुआ है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया है कि हिजबुल कमांडर निसार खांडे को मार गिराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इससे पहले शोपियां जिले में शुक्रवार की रात आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था। जिसमें दो प्रवासी मजदूर जख्मी हो गए थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताता था कि अगलार जैनापुरा में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसके चलते दो गैर-स्थानीय निवासी मामूली रूप से जख्मी हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग के मामलों में वृद्धि हुई है। जिसको लेकर गृह मंत्रालय भी चिंतित है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+