जम्मू-कश्मीर पर अपनी रणनीति बदल रहा पाकिस्तान, आतंकियों को 'गुरिल्ला अटैक' की ट्रेनिंग देकर रच रहा साजिश
Guerilla attacks: जम्मू कश्मीर में हमले को लेकर अब पाकिस्तान अपनी रणनीति में बदलाव करता नजर आ रहा है। पाकिस्तान अब कश्मीर घाटी में नागरिकों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के बजाय सेना के काफिले, शिविरों और गश्ती दल पर हमला करने लगा है। इसके लिए वह अपने पालतू आतंकियों को गुरिल्ला अटैक की ट्रेनिंग देकर और भी ज्यादा खतरनाक बनाने की कोशिश कर रहा है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जम्मू, राजौरी, पुंछ और रियासी जिले पाकिस्तान और उसके द्वारा समर्थित आतंकवादी समूहों के निशाने पर प्रतीत होते हैं क्योंकि इस्लामाबाद इस क्षेत्र में आतंकवाद को पुनर्जीवित करना चाहता है। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल को इसकी पूरी जानकारी है और इन घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

एक आतंकवाद निरोधी अधिकारी ने कहा कि 5 मई को राजौरी में 9 पैरा एसएफ पर हमला जिसमें पांच सैनिक मारे गए थे और 20 अप्रैल को पुंछ में सेना के ट्रक पर हमला जिसमें पांच जवान मारे गए थे। जिन आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था उन्हें पाकिस्तान ने गुरिल्ला ट्रेनिंग देकर ही भेजा था। इन आतंकियों के पास अत्याधुनिक हथियार, चिपचिपे बम थे और हमले सुनियोजित थे। वे हमला करते हैं, पीर पंजाल क्षेत्र में जंगल में वापस चले जाते हैं और पहले हमले में सुरक्षा बलों से उलझने के बजाय, दूसरे हमले के लिए फिर से संगठित हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications