जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के कई नेताओं का इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप
श्रीनगर, 17 नवंबर: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेताओं के एक ग्रुप ने पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। ये नेता जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और पार्टी के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद गुट के माने जाते हैं। सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में इन नेताओं ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस (जेकेपीसीसी) अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के कामकाज के तरीके से नाराजगी जताई है और उन पर कई आरोप लगाए हैं।

Recommended Video
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफें सौंपने वाले कश्मीर के इन नेताओं में पूर्व मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। जिन्होंने पार्टी के प्रमुख पदों से इस्तीफा दिया है। गुलाम नबी आजाद के करीबी इन कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर नाराजगी प्रकट करते इस्तीफा दिया है कि उन्हें पार्टी के मामलों में शामिल होने का पर्याप्त अवसर प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने जेकेपीसीसी अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर पर उंगली उठाई है।
विकार रसूल वानी, जुगल किशोर शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, नरेश गुप्ता, गुलाम नबी मोंगा, सुभाष गुप्ता, अमीन भट जैसे नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि गुलाम अहमद मीर (जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख) की अध्यक्षता में राज्य में कांग्रेस हर दिन बदतर हालत की ओर बढ़ रही है। यही वजह है कि उनके कार्यकाल में कांग्रेस के 200 से ज्यादा शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और अन्य दलों में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications