कश्मीर: श्रीनगर में CRPF पार्टी पर ग्रेनेड हमला, घायल 4 नागरिक में से 1 की मौत
श्रीनगर, 26 जून: कश्मीर घाटी में भारतीय सेना के हाथों मिली शिकस्त की वजह से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। ऐसे में वो अब छिपकर सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पार्टी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। जिसमें जवान तो बच गए लेकिन 4 नागरिक घायल हो गए। घायल लोगों में से एक शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। वहीं सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के बर्बर शाह इलाके में सीआरपीएफ की एक टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने उन पर ग्रेनेड फेंक दिया। घाटी के हालात को देखते हुए जवान हमेशा सतर्क रहते हैं, ऐसे में वो तो बच गए, लेकिन वहां पर मौजूद 4 नागरिक घायल हो गए। जिनको तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार हो गए। जिस वजह से पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सभी नाका पार्टियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
घाटी का अमन नहीं आ रहा रास?
5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया था। साथ ही सेना ने भी कई अहम ऑपरेशन चलाकर आतंकवाद को कमजोर कर दिया। हाल ही में पीएम मोदी ने घाटी के नेताओं के साथ बैठक की थी। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा पिछले दो साल में घाटी में पहले की अपेक्षा काफी ज्यादा शांति है, जो पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को रास नहीं आ रही है। ऐसे में उनकी ओर से लगातार छिपकर हमले किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications