Amarnath Yatra 2023: बालटाल और पहलगाम से आज फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भूस्खलन के कारण रोकी गई थी
Amarnath Yatra 2023: भूस्खलन के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा आज यानी गुरुवार 10 अगस्त से फिर शुरू हो गई है। तीर्थयात्रियों का नया जत्था पंथा चौक बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम मार्गो से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। बता दें कि तीर्थयात्रियों ने जयकारा लगाते हुए यात्रा शुरू की।
यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बेहद कड़े इंतजाम किए हुए है। बता दें कि बुधवार 09 अगस्त को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर के बीच अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया था कि टी2 मारोग रामबन में भूस्खलन हुआ है।

भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है, जिससे जम्मू-श्रीनगर NHW ब्लॉक हो गया है। तीर्थयात्रियों के साथ-साथ लोगों को सलाह देते हुए कहा गया था कि वे यातायात नियंत्रण इकाई से पुष्टि के बिना NH-44 पर यात्रा न करें। लेकिन, गुरुवार 10 अगस्त को यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई।
Recommended Video
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था पंथा चौक बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम मार्गों से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें कि आस्था की मानक अमरनाथ यात्रा बहुत ही कठिन यात्राओं में से एक हैं।
हर साल यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और बाबा बर्फानी का दर्शन करते हैं। माना जाता है कि इस यात्रा को जो भी लोग करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहीं पर शिव जी ने मां पार्वती को अमरत्व के ज्ञान से रूबरू करवाया था। आपको बता दें कि बर्फानी शिवलिंग स्वंयभू है,जो खुद ही आकार लेता है।
यहां तक पहुंचने का रास्ता काफी पथरीला और चिकना है इसलिए बारिश के दौरान यहां पर ट्रैवल करना आसान नहीं होता है। लेकिन ये भक्तों की अपने प्रभु के प्रति श्रद्धा है जो कि हर साल यहां पर पर वो शिवलिंग का दर्शन करने पहुंचते हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications