Video: अल्लाह को याद कर रोने लगे फारूक अब्दुल्ला, UCC पर बोले- कहीं कोई तूफान न आ जाए

Farooq Abdullah on UCC: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला गुरुवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत के दौरान कुर्बानी की रस्म का जिक्र करते हुए रोने लगे। वह बार बार भावुक हो रहे थे। बकरीद पर्व का इतिहास बताते हुए उन्होंने कहा कि बकरीद की सबको मुबारकवाद। यह वह दिन है जब हजरत इब्राहीम अलैहि सलाम को अल्लाह का हुक्म आया और कहा कि तुम्हारी जो सबसे प्यारी चीज है, उसको मेरे नाम पर कुर्बान कर दो। उसने सोचा कि मेरे लिए मेरा बेटा सबसे कीमती है। मैं उससे सबसे ज्यादा मोहब्बत करता हूं।

इसके बाद इब्राहीम अलैहि सलाम अपने बेटे इस्माइल के पास गए और कहा कि इस्माइल अल्लाह का हुक्म आया है कि जो सबसे प्यारी चीज है उसे कुर्बान कर दो। इसपर बेटे ने कहा, जो अल्लाह का हुक्म है उसे पूरा करो। इब्राहीम उस जगह पर पहुंचे जहां उन्हें अपने बेटे इस्माइल को अल्लाह के नाम पर जबा करना था। इसके बाद अल्लाह का हुक्म आया कि बस इब्राहीम तुम कामयाब हो गए, जाओ कोई जानवर लाओ...आज वो दिन है जब अल्लाह के नाम पर हम कुर्बानी देते हैं। अल्लाह हमारी कुर्बानी कबूल करके हमारी मुश्किलों को कम करें और हम लोगों को अमन से, चैन से रहने दें।

Farooq abdullah allah ucc

नीचे देखें VIDEO, कैसे रोने लगे फारूक अब्दुल्ला

Recommended Video

      Video: अल्लाह को याद कर रोने लगे फारूक अब्दुल्ला, UCC पर बोले- कहीं कोई तूफान न आ जाए

      यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले फारूक अब्दुल्ला
      नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर सरकार को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सोचना चाहिए कि देश विविधतापूर्ण है, यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं और मुसलमानों का अपना शरीयत कानून है। उन्हें यूनिफॉर्म सिविल कोड से आने वाले किसी भी संभावित तूफान के बारे में सोचना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+