जम्मू कश्मीर के कुलगाम में चल रहे एनकाउंटर में दो आतंकियों ने किया सरेंडर

श्रीनगर, 06 जुलाई। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना लगातार मिशन मोड पर अभियान चला रही है। आज एक बार फिर से कुलगाम के हादीगाम इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ चल रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमे इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। हालांकि अभी यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि इलाके में कितने आतंकी छिपे हैं।

encounter

एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों को चारो ओर से घेर लिया और इसके बाद इन लोगों से सरेंडर करने के लिए कहा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान इलाके में दो आतंकियों ने पुलिस और माता-पिता की अपील पर सरेंडर कर दिया। इन लोगों के पास हथियार आदि बरामद हए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है, जल्द ही इससे जुड़ी और भी जानकारी सामने आएगी।

बता दें कि पिछले महीने 29 जून को भी सुरक्षाकर्मियों ने कुलगाम में दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। यह एनकाउंटर अमरनाथ यात्रा के रास्ते से महज कुछ किलोमीटर दूर हुआ था। जिसके बाद यह दूसरी बार है जब कुलगाम में सुरक्षाकर्मियों की आतंकियों संग मुठभेड़ हुई है। जिस तरह से पिछले दिनों ने घाटी में अलग-अलग एनकाउंटर में आतंकियों को सेना ने मौत के घाट उतारा है उसके बाद यहां टार्गेटेड किलिंग की शुरुआत हुई है। कई स्थानीय नागरिकों, कश्मीर पंडित, सरकारी कर्मचारियों को आतंकियों ने निशाना बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+