कश्मीर के शोपियां में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

जम्मू, 25 फरवरी: कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। इस बीच शुक्रवार सुबह शोपियां जिले में एक मुठभेड़ हुई। जिसमें अभी तक दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा उनके पास से हथियार और काफी गोला-बारूद भी बरामद हुए। सुरक्षाबल के जवान पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रहे। साथ ही इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही कि दोनों आतंकी किस संगठन से जुड़े थे।

encounter

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को पास आता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें दो आतंकी मारे गए। आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। साथ ही इलाके में छिपे अन्य आतंकियों की भी तलाश की जा रही है।

तीन आतंकी और एक मददगार गिरफ्तार
वहीं एक दिन पहले कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकियों और उनके एक मददगार को गिरफ्तार किया। ये चारों मिलकर घाटी में हमले की योजना बना रहे थे। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बडगाम में आतंकी गतिविधियों की खबर मिली थी, जिस पर पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आरथ इलाके से लश्कर आतंकी यासिर मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के आधार पर इरफान बशीर की भी गिरफ्तारी हुई। वहीं दूसरी ओर बारामुला पुलिस ने दो अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+