Jammu Kashmir News: गुलमर्ग में भूकंप के भारी झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Gulmarg: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। यहां गुलमर्ग में भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है।

भूकंप के ये झटके शनिवार सुबह करीब 8 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

earthquake in jammu kashmir

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गुलमर्ग से करीब 184 किलोमीटर दूर और धरती की सतह से 129 किलोमीटर नीचे था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर अभी सामने नहीं आई है।

जून से लेकर अभी तक जम्मू-कश्मीर में आए 12 भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि साल 2023 में जून से लेकर अभी तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग तीव्रता के 12 भूकंप आ चुके हैं। इससे पहले पिछले महीने ही 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, डोडा में ही 13 जून को भी भूंकप आया था और उसकी तीव्रता 5.4 मापी गई थी। 13 जून के भूकंप में दर्जनों इमारतों और घरों में दरारें देखने को मिलीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+