Doda Crackdown: पीओके से जुड़े आतंकियों के घरों की तलाशी, पुलिस की SIU चला रही ऑपरेशन
जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ कार्रवाई के दौरान डोडा पुलिस की एसआईयू (विशेष जांच इकाई) ने जिले के गंडोह क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। वर्तमान में पाक/पीओके से सक्रिय स्थानीय आतंकवादियों के घरों की तलाशी ली।

Doda Crackdown: जम्मू-कश्मीर स्थानीय आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई कर रही है। डोडा पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के गंडोह क्षेत्र में छापेमारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डोडा अब्दुल कयूम ने बताया, एक पुराने मामले के सिलसिले में स्थानीय आतंकवादियों के घरों पर छापेमारी की गई।
एसएसपी कयूम ने बताया कि SIU डोडा ने पुलिस स्टेशन गंडोह में भारतीयम दंड संहिता (IPC) की धारा 121, 121-ए, 122, और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 18 और 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएसपी डोडा ने इस मामले में बताया, तलाशी के दौरान सामने आए सबूत और सुराग की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। आतंकवादियों के समर्थकों और हमदर्दों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों को भी पकड़ा जा सकता है, जो आतंकवादी संगठन के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के रूप में काम कर रहे हैं।"
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अता मोहम्मद, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद शफी, अमजिद अली और माजिद हुसैन के रूप में हुई है। सभी स्थानीय आतंकवादी नब्बे के दशक की शुरुआत में पीएके/पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में घुसपैठ कर चुके हैं।
पुलिस के अनुसार वर्तमान में स्थानीय युवाओं से पाक में बैठे आतंकियों के आका वर्चुअल तरीकों से संपर्क करने की ताक में रहते हैं। युवाओं को उग्रवाद से जुड़ने के लिए उकसाया जाता है। डोडा में उग्रवाद को दोबारा जिंदा करने के पीछे पाकिस्तान की नापाक मंशा है।












Click it and Unblock the Notifications