भूकंप के झटकों के बीच अनंतनाग में डॉक्टरों ने बच्चे की कराई डिलिवरी, साझा किया अनुभव
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भूकंप के झटकों के बीच डॉक्टरों ने बच्चे की कराई डिलिवरी। डॉक्टरों ने बताया कि भूकंप के झटकों की वजह से लोग डरे हुए थे।

उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसके बाद लोग डर के मारे घर से बाहर आ गए थे। लेकिन जम्मू कश्मीर में डॉक्टरों ने भूकंप को नजरअंदाज करते हुए अपने फर्ज को अदा किया और अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे। अनंतनाग स्थित अस्पताल में भूकंप के झटकों के बीच डॉक्टरों ने एक बच्चे की डिलिवरी कराई। मेडिकल ऑफिसर आलिया वैद ने बताया कि भूकंप के झटकों से हम डर गए थे, कुछ टेक्निशियन हाल ही में भर्ती हुए हैं। मरीज इस पूरी घटना को देख रहे थे।
वहीं अनंतनाग के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्यर यूसुफ जागू ने बताया कि हमने बिजबेहरा अस्पताल में चौबीस घंटे मैटरनिटी सेवा की शुरुआत की है। हमारे डॉक्टरों की टीम तीसरी डिलिवरी करा रही थी, तभी भूकंप के झटके महसूस किए घे। लेकिन डॉक्टरों ने प्रोफेशल तरीके से इस सर्जरी को अंजाम दिया और बच्चे व मां की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली। बता दें कि जिस तरह से दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए उसके बाद लोग घर से बाहर आ गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने भूकंप की तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications