जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, जवान घायल
श्रीनगर, 16 अगस्त। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां एक बार फिर बढ़ गई हैं, सोमवार देर शाम हंदवाड़ा में ग्रेनेड से हमला किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के ई-7 टुकड़ी पर ग्रेनेड फेंका जिससे हुए जोरदार धमाके में एक जवान घायल हो गया है। इसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां सीआरपीएफ जवान का इलाज किया जा रहा है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के पहले से ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से आतंकवादी बौखलाए हुए हैं। हमला हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में हुआ। सोमवार को ही आतंकवादियों ने बारामूला के आजादगंज में भी ग्रेनेड हमले का अंजाम दिया। इस घटना में जो नागरिक घायल हो गए थे। बता दें कि इससे पहले 14 अगस्त को श्रीनगर के सनत नगर में ग्रेनेड सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया गया था जिसमें एक जवान घायल हो गया था।
यह भी पढ़ें: राजस्थान : बांसवाड़ा के कई गांवों में कुत्ते का आतंक, 15 से ज्यादा लोगों को काटा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के पहले घाटी में आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई हैं, हालांकि हमारे सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सभी मनसूबे को नाकाम कर दिया है। शनिवार को सीआरपीएफ की तरफ से हमले की सूचना देते हुए एक अधिकारी ने बताया था कि 'श्रीनगर जिले के सनत नगर इलाके में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।' रिपोर्ट के मुताबिक घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications