कांग्रेस जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता दीपिका ने दिया इस्तीफा, बोलीं -मैं बलात्कारियों के संग मंच साझा नहीं कर सकती
कांग्रेस जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता दीपिका ने दिया इस्तीफा, बोलीं -मैं बलात्कारियों के संग मंच साझा नहीं कर सकती

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में पहुंचने से पहले पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दीपिका ने अपना इस्तीफा देने के बाद कहा बलात्कारियों का समर्थन करने वाले चौधरी लाल सिंह जैसे लोगों के साथ मैं मंच साझा नहीं कर सकती हूं।
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने कथित तौर पर पूर्व मंत्री लाल सिंह को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की "अनुमति" देने का फैसला किया था। जिसके चलते दीपिका पुष्कर ने ये पार्टी छोड़कर कांग्रेस के इस निर्णय के प्रति गुस्सा जताया है।दीपिका पुष्कर नाथ के अनुसार पूर्व मंत्री लाल सिंह आठ साल की खानाबदोश लड़की के बलात्कारियों का "बेशर्मी से बचाव" करके 2018 कठुआ बलात्कार मामले को विफल करने के लिए जिम्मेदार थे।
दीपिका ने अपने इस्तीफे की जानकारी साक्षा करते हुए ट्टीट किया और लिखा
लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा और जम्मू कश्मीर में शामिल होने के प्रस्ताव को अनुमति देने के मद्देनजर, मेरे पास कांग्रेस से इस्तीफा देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। नाथ ने ट्विटर पर लिखा, "लाल सिंह ने बलात्कारियों की रक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के पूरे क्षेत्र को बांट दिया और भारत जोड़ो वैचारिक रूप से विपरीत है। वैचारिक आधार पर, मैं ऐसे बलात्कारी व्यक्ति के साथ पार्टी का मंच साझा नहीं कर सकती हूं।
Recommended Video
Bharat Jodo Yatra Himachal: Rahul Gandhi का Modi सरकार पर प्रहार | Sukhvinder Sukhu | वनइंडिया हिंदी
बता दें दो बार के सांसद और तीन बार के विधायक लाल सिंह 2014 में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे और पीडीपी-भाजपा सरकार में मंत्री भी थे, जो जून 2018 में राष्ट्रीय पार्टी द्वारा गठबंधन से बाहर निकलने के बाद गिर गई थी। लाल सिंह ने जनवरी 2018 में कठुआ बलात्कार के आरोपियों के समर्थन में एक रैली में भाग लेने पर हंगामे के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (DSSP) बनाई।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू













Click it and Unblock the Notifications