VIDEO: नक्सलियों के बंधक कोबरा कमांडो की मासूम बेटी ने रोते हुए की अपील
जम्मू। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए नक्सली मुठभेड़ के बाद से लपाता कोबरा कमांडर राजेश्वर सिंह मिन्हास को लेकर नक्सलियों ने दावा किया है कि वे उनके कब्जे में हैं। अब राजेश्वर सिंह की मासूम बेटी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो रोते हुए कह रही है कि मेरे पापा जल्दी घर वापस आ जाएं। मिन्हास की पांच साल की बेटी श्रग्वी अपने पिता को मुक्त करने की गुहार लगा रही है। बता दें इस हमले में 22 से अधिक जवान शहीद हुए हैं।

बेटी पिता को मुक्त कराने की गुहार लगा रही है
राजेश्वर सिंह की मासूम बेटी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लापता जवान के परिजन भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने शेयर किया है। वीडियो में राजेश्वर सिंह की बेटी पिता को मुक्त कराने की गुहार लगा रही है। इस दौरान उनके परिजन भावुक हो गई। राजेश्वर का छोटा भाई बेटी की बात सुनकर रो पड़ा। परिवार के सदस्यों को बिलखते हुए देखकर राजेश्वर की पांच साल की बेटी अपनी मां से बार-बार एक ही सवाल कर रही है कि पापा कब आएंगे।
Recommended Video

कोबरा कमांडो की पत्नी ने सरकार से पति की रिहाई के लिए विनती की है
आईपीएस दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, बीजापुर नक्सली हमले में बंधक बनाए गए जवान की बेटी की आवाज सुनकर मन भावुक हो गया। परिवार के दर्द की हम सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं... उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। आपके पिताजी बहादुर योद्धा हैं बिटिया। आप भी उनकी तरह धैर्य और हिम्मत से काम लें...उधर, कोबरा कमांडो की पत्नी ने सरकार से पति की रिहाई के लिए विनती की है।

शनिवार को हुई अतिंम बार फोन पर बात
राजेश्वर मिन्हास की पत्नी मीनू ने कहा कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे आखिरी बार मेरी बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मैं एक ऑपरेशन पर जा रहा हूं लौटकर बात करूंगा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात से हम सभी उन्हें फोन कर रहे हैं लेकिन उनका फोन उठ नहीं रहा। इसी बीच हमले की जानकारी मिली तो कंट्रोल रूम को फोन किया। वहां से बताया गया कि राजेश्वर मिसिंग लिस्ट में हैं। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पीएम मोदी से लगाई रिहाई की गुहार
मीनू ने कहा कि उन्होंने जम्मू स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय से मिन्हास के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया कि वह मुझसे कोई भी जानकारी साझा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि तस्वीर साफ होने के बाद वे मुझे बताएंगे। राजेश्वर सिंह की मां भी बेटे की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर चुकी हैं। मां ने कहा कि मेरे बेटे के सिवाय कोई सहारा नहीं है। सरकार उसे हर हाल में रिहा कराए।
-
Video Viral होते ही खत्म हुई खानदानी रईसी! Petrol Pump पर तेल से स्कॉर्पियो धोने वाले के साथ ये क्या हुआ? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट












Click it and Unblock the Notifications