जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों पर हरकत में केंद्र, CRPF की पांच और कंपनियां भेजी गईं

नई दिल्ली, 9 नवंबर: जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ते आतंकी हमलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षाबलों को बढ़ाने का फैसला लिया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आम लोगों पर हमलों की वारदातों पर लगाम और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच और कंपनियों वहां भेजी जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसको लेकर इजाजत दे दी है।

कश्मीर

गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से जम्मू-कश्मीर में पांच कंपनियों को भेजने के लिए कहा है। तत्काल प्रभाव से कंपनियों को दिल्ली से कश्मीर भेजने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए श्रीनगर शहर में तैनात करने के लिए कहा गया है। इन बलों को सीआरपीएफ एडीजी (जम्मू-कश्मीर) की मंजूरी के अनुसार तैनात किया जाएगा। इन अतिरिक्त बलों की तैनाती एक हफ्ते में हो जाएगी।

पिछले कुछ समय में कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। खासतौर से आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा का एक पैटर्न देखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए अक्टूबर में ही 25 कंपनियों को जम्मू कश्मीर भेजा था। अब फिर से वहां सुरक्षाबलों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

गृहमंत्री ने भी किया था जम्मू कश्मीर का दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बीते महीने जम्मू-कश्मीर का तीन दिन का दौरा किया था। अमित शाह ने यहां सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी। साथ ही आतंकी हमले में शहीद इंस्पेक्टर परवेज अहमद के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भी मिले थे। बता दें कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करते हुए जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। अगस्त, 2019 के बाद काफी लंबे समय तक प्रदेश में कर्फ्यू जैसे हालात रहे थे। वहीं हाल के दिनों में यहां आतंकी हमले काफी बढ़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+