पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर में की ड्रोन से घुसपैठ, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा
जम्मू, 09 जून: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की। कई राउंड की गई फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गया। किसी भी हथियार या विस्फोटक का पता लगाने के लिए एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। घटना गुरुवार तड़के करीब 4.15 बजे की बताई जा रही है।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब 4.15 बजे अरनिया सेक्टर के (इंटरनेशनल बॉर्डर पर) में ड्रोन से एक चमकती रोशनी देखी गई। बीएसएफ के जवानों ने लगभग 300 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन पर फायरिंग की। जिससे वह पीछे हट गया। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों के लिए पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा हथियार गिराए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
बीएसएफ ने इन मामलों पर कार्रवाई करते हुए हथियार भी बरामद किए हैं और सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम किया है। 7 और 14 मई को भी भारत की ओर आ रहे पाकिस्तान ड्रोन पर बीएसएफ ने गोलीबारी की और उन्हें खदेड़ दिया। हाल के दिनों में जम्मू, कठुआ और सांबा सेक्टरों में कई ड्रोन को मार गिराया है और उनके पेलोड को जब्त कर लिया है, जिसमें राइफल, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), नशीले पदार्थों के अलावा स्टिकी बम शामिल हैं।
कानाचक क्षेत्र में मंगलवार को मिली आईईडी भी जम्मू-पुंछ हाईवे के अखनूर के नजदीक थी। इसके पहले पिछले साल अखनूर पुल के नजदीक हाईवे के पास छह किलो की आईईडी मिली थी। कुछ दिन पहले कठुआ के राजबाग में भी पेलोड के साथ आया ड्रोन हाईवे तक पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications