जम्मू में महिला डॉक्टर को ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदा, फिर फेसबुक पर लिखा- 'मैं भी जान दे रहा हूं'

होली की छुट्टी पर जम्मू कश्मीर पहुंची एक लेडी डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शरीर घर के अंदर किचन में पाया गया।

Lady doctor murdered by Boyfriend

Lady doctor murdered by Boyfriend: जम्मू में एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी में मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद प्रेमी ने महिला डॉक्टर पर किचन के चाकू से हमला कर दिया। लेडी डॉक्टर की हत्या के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिस महिला डॉक्टर की हत्या की गई वो जम्मू के तल्लब तिल्लो की रहने वाली थी। उसका नाम सुमेधा शर्मा है। जबकि आरोपी की पहचान जौहर गनई के रूप में हुई है, जो पंपोश कॉलोनी की निवासी है। सुमेधा की हत्या का तब पता चला जब आरोपी जौहर गनई एक रिश्तेदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दरअसल लेडी डॉक्टर की हत्या से पहले उसने एक फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसमें उसने लिखा की वो कुछ निजी मुद्दों की वजह से अब जीना नहीं चाहता, वो आत्महत्या करने जा रहा है।

इस सूचना के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई। लेकिन घर का गेट अंदर से बंद था। जब पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी तो वहां सुमेधा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली। जबकि उसे बॉयफ्रेंड जौहर गनई के पेट में गहरे घाव होने के कारण वो अचेत पड़ा था। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सुमेधा की जान नहीं बच सकी। हालांकि आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई है।

लिव इन में थे दोनों
मामले में जम्मू पुलिस भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लेडी डॉक्टर और आरोपी दोनों लिव- इन में रहते थे। दोनों ने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की पढ़ाई पूरी की थी। बीडीएस करने के बाद सुमेधा बाद में एमडीएस की पढ़ाई के लिए जम्मू से बाहर चली गईं। होली मनाने 7 मार्च को वो होली मनाने अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। जहां कथित तौर पर दोनों के बीच लड़ाई हुई और इसके बाद बॉयफ्रेंड ने उसे चाकू मार दिया। मामले में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच की की जा रही है।

Recommended Video

    Amrit Pal Singh का करीबी Arrest! Gurinder pal की भागने की कोशिश नाकाम | Jalandhar | वनइंडिया हिंदी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+