'पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे से गूंजा पहलगाम, तिरंगा यात्रा में जुटी भीड़, Video
BJP Tiranga Yatra in Pahalgam: पहलगाम आंतकी नरसंहार का जवाब भारत ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' से दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के साहस और शौर्य को सैल्यूट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देश भर 'तिरंगा यात्रा' की शुरूआत की है। गुरुवार 15 मई को जम्मू-कश्मीर के हिंसा प्रभावित पहलगाम में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली।
पहलगाम में आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, समर्थक और स्थानीय लोग जुटे। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहलगाम के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान "पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारे जोर-जोर से लगाए गए। इस नारे से पूरा पहलगाम गूंज उठा।

बता दें 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पर्यटक स्थल में आतंकियों ने घुसकर 26 बेगुनाह पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर हत्या की दी थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों का तबाह कर दिया था। आतंकी ठिकानों के तबाह होने से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत में तीन दिन तक लगातार हमले किए लेकिन भारत ने अपनी सैन्य शक्ति से सभी हमलों को तबाह कर मुंह तोड़ जवाब दिया।
#WATCH | J&K: BJP leaders and locals of Pahalgam hold Tiranga yatra in the area, in solidarity with the Indian armed forces and #OperationSindoor. pic.twitter.com/CQSWA711M7
— ANI (@ANI) May 15, 2025
भाजपा ने 14 मई को इन राज्यों से की है तिरंगा यात्रा की शुरूआत
गौरतलब है कि भाजपा ने बुधवार 14 मई को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, ओडिशा समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों की राजधानी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए तिरंगा यात्रा की शुरूआत की है।
राजस्थान में सीएम भजनलाल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा
भाजपा तिरंगा यात्रा देश भर में आयोजित कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के अलावा राजस्थान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्थान में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यात्रा में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए कहा "पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करके हमारे देश को लोगों के बीच के डर को खत्म कर दिया है।"
सीएम भजनलाला शर्मा ने कहा "मैं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी कार्रवाई के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं, मैं उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने पहलगाम में मारे गए हमारे लोगों का बदला लिया।"{video2












Click it and Unblock the Notifications