जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के नौगाम में बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर आतंकी हमला, सुरक्षाकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर: घाटी में एक बार फिर आतंकियों ने दहशत फैलाने के मकसद से बीजेपी नेता के घर को अपना निशाना बनाया है। श्रीनगर के नौगाम में बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया है।

 terrorist attack

Recommended Video

    Srinagar Terror attack: BJP नेता के घर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी शहीद | वनइंडिया हिंदी

    बीजेपी नेता के घर पर आतंकी हमले की सूचना के बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। हाल ही में अनवर खान को जिला महासचिव बारामुला और कुपवाडा का प्रभारी भी बनाया गया है। आतंकी हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं सुरक्षा बलों ने भी इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। IGP कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक जल्द ही ऑपरेशन चलाकर आतंकियों का खात्मा कर दिया जाएगा।

    आतंकी हमले की जानकारी देते हुए IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि भाजपा नेता अनवर खान के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इस दौरान बुर्का पहने हुए एक आतंकी आया। सबसे पहले उसने घर का दरवाजा खटखटाया। घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को लगा कि कोई महिला होगी तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। फिर दो आतंकी आएं और उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। IGP कश्मीर के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए 4 आतंकी आए थे। 2 आतंकियों की पहचान हो चुकी है। आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं।

    29 मार्च को नगरपालिका के दफ्तर पर फायरिंग

    वहीं इससे पहले 29 मार्च को आतंकियों ने बारामुला जिले के सोपोर में नगरपालिका के ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें एक पार्षद और एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं एक पार्षद गंभीर घायल भी हुआ था, इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। हमला के दौरान जवाब ना देने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+