J&K: जम्मू के भद्रवाह में लगा कर्फ्यू, फ्लैग मार्च के लिए बुलाई गई सेना
श्रीनगर, 09 जून। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सांप्रदायिक तनाव के महौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी दी गई है। इलाके में फ्लैग मार्च के लिए सेना को बुलाया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले डोडा जिले के भद्रवाह कस्बे में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस को इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश का इनपुट मिलने के बाद कर्फ्यू लगाया गया। अराजक तत्वों को सेना कड़ संदेश देने के तैयारी की है। इसके तहत भद्रवाह में सेना बुलाई गई है जो इलाके में फ्लैग मार्च करेगी।
जम्मू पुलिस ने कहा कि स्तिथि पर उनकी कड़ी और पैनी नजर है। कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में कर्फ्यू लगने के बाद लोगों के अपील की की जा रही है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें और घरों में रहकर स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications