कश्मीर: गांदरबल में सेना ने तीन संदिग्धों को दबोचा, चीनी ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद
नई दिल्ली, 28 जनवरी: कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। इसी के तहत शुक्रवार को गांदरबल जिले के शुहामा, हदुरा में एक संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया गया। वहां पर तैनात जवानों ने तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन सभी ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद जवानों ने उनको पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 2 चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है।

वहीं दूसरी ओर बारामूला जिले में भी एक आतंकी वारदात हुई, जहां कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास किया। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल मुनीर मेराजब टमालू इलाके के एसडी कॉलोनी में रहते थे। शुक्रवार को उनके ऊपर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी, जिस वजह से वो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक्टिव आतंकियों की संख्या हुई कम
आपको बता दें कि पिछले साल सुरक्षाबलों में कई बड़े ऑपरेशन्स को अंजाम दिया था। जिसमें कई बड़े आतंकी सरगना मारे गए। जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक घाटी में अब एक्टिव आतंकियों की संख्या 200 से कम है, जबकि स्थानीय आतंकियों की संख्या 100 से नीचे आ गई है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications