LG मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर की समृद्धि के लिए बाबा बर्फानी से मांगी दुआ, अमरनाथ यात्रियों को दीं शुभकामनाएं

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज इस साल के तीर्थयात्रियों के पहले समूह ने कूच किया। अमरनाथ यात्रा के लिए भोले बाबा के भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज वो इंतजार की घड़ी खत्म हुई। बड़े जोश और उत्साह के साथ पहलगाम और बालटाल आधार शिविर से भक्तों ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर यात्रा की शुरुआत की।

विस्तृत और कई सुरक्षा घेरे के साथ, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को कश्मीर घाटी पहुंचा था। शनिवार, 29 जून को घाटी में स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों से यात्रा शुरू की गई। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर में यात्री निवास से 4,603 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान फिजाओं में हर हर महादेव और जय बाबा बर्फानी के जयघोष गूंजते रहे।

Amarnath Yatra 2024

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि तीर्थयात्रियों की यात्रा के सुचारू रूप से संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा, "पिछले तीन-चार वर्षों में, यात्रा के लिए बहुत सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस बार भी सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।"

सभी श्रद्धालुओं की अमरनाथ गुफा तक यात्रा के लिए मंगलकामना करते हुए मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर सभी भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बर्फानी से यही प्रार्थना है कि देश एवं जम्मू कश्मीर में समृद्धि और खुशहाली आए और सभी श्रद्धालु हमेशा प्रसन्न और स्वस्थ्य रहें। जय बाबा बर्फानी!"

बता दें, बाबा बर्फानी की यात्रा को सुगम और व्यवधान मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने स्वयं इंतजामों की समीक्षा की है।

तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग में स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। इस बारे में स्वयं मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महादेव के भक्तों की यात्रा मंगलमय होने की कामना की।

उन्होंने लिखा, "जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। दोनों पारंपरिक मार्गों पर भक्तों के लिए स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। भोले बाबा की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा सफल और मंगलमय हो, यही कामना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+