Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के दौरान चप्पे चप्पे पर नजर, ड्रोन से की जा रही निगरानी
प्रशासन द्वारा अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को बालटाल से दर्शन के लिए पवित्र गुफा की ओर रवाना किया गया।
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा 2023 का आगाज हो गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को बालटाल पवित्र गुफा की ओर रवाना कर दिया है। इस यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं। पैदल यात्रा मार्ग पर भी भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन के मुताबिक वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।
पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
Amarnath Yatra 2023: यात्री बोले- हमें उम्मीद है कि बाबा बर्फानी के दर्शन अच्छे होंगे
अमरनाथ यात्रा में गए एक यात्री ने कहा, ''कई हजार लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शन अच्छे होंगे। कश्मीर के लोग बहुत सहयोग कर रहे हैं और BSF, CRPF भी बहुत मदद कर रही है। यात्रियों की मदद के लिए लोगों ने यहां लंगर भी लगाए हुए हैं उसके लिए उनको धन्यवाद।''
अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं: गांदरबल के उप आयुक्त
गांदरबल के उप आयुक्त श्यामबीर ने कहा, ''आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि सबकी यात्रा मंगलमय हो। यात्रियों से निवेदन है कि वे अपने सभी सुविधाओं का लाभ लें। अभी करीब 7000 से 8000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे वालंटियर सभी जगहों पर मदद के लिए मौजूद हैं।''












Click it and Unblock the Notifications