जम्मू कश्मीर: बॉर्डर के पास मिली सुरंग में ऑक्सीजन के लिए था 265 लंबा पाइप, बीएसएफ ने निकाला
श्रीनगर, 5 मई: जम्मू के सांबा में बीएसएफ को एक संदिग्ध सुरंग मिली है। बीएसएफ की ओर से दावा किया गया है कि इस सुरंग को जब खोदा गया तो इसमें एक 265 फीट लंबा ऑक्सीजन पाइप निकला है। बीएसएफ पीआरओ ने बताया है कि बीएसएफ जम्मू ने 4 मई को सांबा क्षेत्र के सामने बीओपी चक फकीरा में क्रॉस बॉर्डर सुरंग का पता लगाया। जिसके बाद इसकी खुदाई की गई तो इसमें ऑक्सीजन पाइप भी मिला। अभी इस सुरंग को लेकर बीएसएफ की जांच जारी है।

बीएसएफ का मानना है कि सांबा में जिस सुरंग का पता चला है वह पाकिस्तान की ओर से 150 मीटर तक खोदी गई थी। मौके से 21 रेत के बोरे भी बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग सुरंग के निकास को मजबूत करने के लिए किया गया था। इससे आतंकियों की घुसपैठ कराकर अमरनाथ यात्रा पर हमले करने की साजिश का अनुमान बीएसएफ का है। बीएसएफ का कहना है कि डेढ़ साल में पांचवीं बारइस क्षेत्र में सुरंग मिली है।
सीमा सुरक्षा बल की ओर से बताया गया कि, यह सुरंग, 2 फीट तक चौड़ी है। इसे हाल ही में खोदा गया है और संदेह है कि यह पाकिस्तान की ओर से लगभग 150 मीटर लंबी है। बीएसएफ ने कहा कि इस सुरंग का पता लगाने के साथ भारतीय जवानों ने आगामी अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications