बांदा के बाद उरई में 36 बच्चों से हैवानियत, नशीला पदार्थ पिलाकर रिटायर्ड लेखपाल करता था यौन शोषण
Orai News, उरई। बांदा के बाद अब उत्तर प्रदेश के उरई में भी 36 बच्चों के साथ यौन शोषण (Sexual Harassment) का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर रिटायर्ड लेखपाल बार-बार इनसे हैवानियत करता रहा। दो बच्चों द्वारा कोंच थाने में रिपोर्ट लिखाने के बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आ सका।

क्या है पूरा मामला
राम बिहारी नाम का ये शख्स रिटायर्ड लेखपाल है और कोंच थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर में रहता है। रिटायर्ड लेखपाल राम बिहारी के खिलाफ इलाके ही दो बच्चों ने कोंच थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित बच्चों ने पुलिस को बताया कि रिटायर्ड लेखपाल राम बिहारी उनको काम के बहाने अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर उनको अश्लील फिल्में दिखाईं।
लैपटाप और मोबाइल में 320 अश्लील वीडियो
आरोप है कि अश्लील फिल्में दिखाने के बाद आरोपी लेखपाल ने उनका यौन शोषण किया। इन बच्चों के अनुसार, उसने कई बार उनके साथ हैवानियत की। बुधवार सुबह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसके लैपटाप और मोबाइल में 320 अश्लील वीडियो मिले, इसमें कई वीडियो कोंच के बच्चों के साथ ही बनाए गए हैं। पुलिस की अब तक की छानबीन में सामने आया की उसने 36 बच्चों के साथ इसी तरह हैवानियत की है।
महिलाओं से भी किया रेप
इसके अलावा 2-3 गरीब महिलाएं भी हैं जिनको राशन कार्ड व अन्य काम के बहाने घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। इंस्पेक्टर कोंच इमराम खान ने मीडिया को बताया कि फिल्हाल छानबीन जारी है हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि 50 बच्चों के साथ हैवानियत करने वाले बांदा के जेई की तरह इसने अश्लील वीडियो बना ऑनलाइन व्यापार किया है या नहीं। इंस्पेक्टर के अनुसार उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications