VIRAL VIDEO: सड़क पर पूंछ दब गई तो कोबरा पीछा कर युवक की बाइक पर हो गया सवार फिर...

जालौन। नाग-नागिन की कहानियां फिल्मों और किताबों में खूब देखी-पढ़ी है। लेकिन क्या कभी आपने ऐसी घटना के बारे में सुना है, जहां एक सांप अपने दोस्त का बदला लेने के लिए आता है। आपको यह सबकुछ झूठ लग रहा होगा पर यह सच है। दरअसल, यूपी के जालौन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर कोबरा सांप बैठा हुआ है।

सड़क पार करते वक्त पूंछ पर चढ़ गई बाइक

सड़क पार करते वक्त पूंछ पर चढ़ गई बाइक

एक बाइक कोबरा के पूंछ पर चढ़ गई, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसके बाद जहरीले कोबरा ने बाइकसवार का पीछा किया। सांप को ऐसे पीछा करता देख युवक डर गया और बाइक छोड़कर भाग गया। लेकिन गुस्से में कोबरा बाइक पर जाकर बैठ गया। बाइकसवार के इंतजार में कोबरा एक घंटे तक मोटरसाइकिल से लिपटा रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार कोबरा मोटरसाइकिल से नीचे उतरकर वापस चला गया।

पीछा कर कोबरा ने बाइक को पकड़ा

पीछा कर कोबरा ने बाइक को पकड़ा

यह घटना जालौन के चाकी गांव की है। इस गांव के निवासी गुड्डू पचौरी बीते सोमवार को अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क पार कर रहे कोबरा पर बाइक चढ़ गई। इससे कोबरा आक्रोशित हो गया और युवक का पीछा करने लगा। कोबरा की डर से गुड्डू और उसका साथ बाइक छोड़कर भाग गए, जिसके बाद कोबरा बाइक पर जाकर बैठ गया।

लोगों ने शोर मचाकर भगाया

लोगों ने शोर मचाकर भगाया

करीब एक घंटे तक कोबरा बाइक पर बैठा रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों द्वारा शोर करने और पत्थर मारने पर कोबरा बाइक से उतरकर वापस चला गया। काफी देर बाद गुड्डी ने बताया कि कोबरा काटने की नीयत से उनका पीछा कर रहा था। इस दौरान मौके पर इकठ्ठा हुई भीड़ ने फन निकालकर बैठे कोबरा का मोबाइल से वीडियो बना लिया। खतरनाक कोबरा सांप के बाइक से लिपटने का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+