पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में दफनाया, डेढ़ साल बाद पुलिस ने खुदाई कर निकाला कंकाल

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल पूर्व पति ने पत्नी की हत्या कर शव मकान के पीछे स्थित टिन शेड के नीचे दफना दिया और फिर ऊपर से फर्श बनवा दिया। बता दें कि आरोपी ने इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी दी। बेटी से बात नहीं हो पाने पर मायके वालों ने संदेह हुआ तो कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ता में जुट गई। पुलिस ने पूछताछ की तो पति ने जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर कमरे का फर्श खोदकर कंकाल बरामद किया गया। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने लिए हैं।

आठ साल पहले हुई थी शादी

आठ साल पहले हुई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला जालौन जिले के उरई थाना क्षेत्र के अजनारी रोड़ स्थित रामनगर का है। विनीता (30) की शादी आठ साल पहले प्रमोद के साथ हुई थी। प्रमोद और विनीता के तीन बच्चियां कनिका (6), गुंजन (4) और परी (2) हैं। विनीता की मां उर्मिला ने पुलिस को 29 दिसंबर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बेटी विनीता का बीते डेढ़ साल से कुछ पता नहीं चल रहा है। दामाद प्रमोद हरियाणा के किसी शहर में रहकर पानी पूरी बेचता है और उसके पिता खेमचंद्र दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है।

राज खुला तो पुलिस भी दंग रह गई

राज खुला तो पुलिस भी दंग रह गई

शुक्रवार को प्रमोद रामनगर स्थित अपने घर आया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर जो राज खुला उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। दरअसल, प्रमोद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पत्नी विनीता की हत्या कर दी है और शव को अपने मकान के पीछे स्थित कच्चे हिस्से में बने टिन शेड के नीचे जमीन के भीतर दफनाने दिया था। जिसके के बाद पुलिस सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचीं और उसके घर के पीछे गड्ढा खुदवाकर शव को बरामद किया, जब पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो सिर्फ कंकाल ही बरामद हो सका जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर लैब में भेज दिया है।

शव दफन कर ऊपर बनवाया पक्का फर्श

शव दफन कर ऊपर बनवाया पक्का फर्श

प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसने 18 मई 2018 को पत्नी विनीता की हत्या कर दी थी और शव को कमरे में ही दफन कर उसके ऊपर पक्का फर्श बनवा दिया था। घर में मौजूद उसके पिता खेमराज को भी वारदात की भनक नहीं लग सकी थी। खेमराज ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले पुत्र प्रमोद कुमार यह कहकर घर से गया था कि वह पत्नी को लेकर दिल्ली या हरियाणा जा रहा है, वहीं पर कुछ काम करेगा। इस बीच प्रमोद भी घर नहीं आया और मकान में किरायेदार रख दिए थे। लेकिन उसे यह पता नहीं था कि बहू की हत्या कर दी गई है।

हत्या से अनजान था परिवार

हत्या से अनजान था परिवार

पत्नी की हत्या कर शव कमरे में दफन किए जाने का राज डेढ़ साल बाद खुला तो हर कोई स्तब्ध रह गया। मृतका के मायके वाले तो इस बात से अनजान थे कि उसकी बेटी इस दुनियां में नहीं है। पुलिस ने जब कमरे का फर्श खुदवाकर शव निकाला तो मोहल्ले के लोग भी सन्न रह गए। बेटी की मौत का पता चलने के बाद मां उर्मिला का रो-रो कर बुरा हाल था। विनीता का मायका उरई कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम सरसौखी में है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

कराया जाएगा DNA: एसपी

कराया जाएगा DNA: एसपी

वहीं, इस मामले में जालौन के एसपी सतीश कुमार ने बताया कि फर्श में दफन महिला का कंकाल बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने कपड़ों से महिला की पहचना की है। हालांकि पुष्टि के लिए कंकाल का डीएनए कराया जाएगा। साक्ष्य जुटाने के बाद रविवार को आरोपित को जेल भेजा जाएगा। पूछताछ में यह बात सामने आई कि पत्नी-पत्नी के मध्य आएदिन कलह होती थी। इस वजह से प्रमोद ने पत्नी की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+