वैलेंटाइन डे से पहले प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, घरवालों ने जबरन करा दी शादी
जालौन। यूपी के जालौन में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को गांववालों ने बंधक बना लिया। इसके बाद वहीं भी उसकी प्रेमिका से जबरन शादी करवा दी गई। घटना मंगलवार की है। पुलिस को बुधवार को मामले की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंची और बंधक बने युवक को गांववालों के चंगुल से छुड़ाया।

क्या है पूरा मामला
मामला जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वैलेटाइन डे वीक में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिजनों और अन्य गांववालों ने दोनों को एक साथ देखा तो भड़क गए। उन्होंने प्रेमी को बंधक बना लिया और प्रेमिका के साथ उसकी जबरन शादी करवा दी।

पुलिस ने युवक को छुड़वाया
सिरसा कलार थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति के जरिए सूचना मिली थी। लड़की के परिजनों ने उसकी एक युवक से जबरन शादी करवा दी है। युवक कानपुर देहात जिले के नादई गांव का राघवेन्द्र सिंह (23) पुत्र विनोद सिंह को छुड़वा लिया गया है।

सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
लड़की के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है, लेकिन फिर भी वह प्रेमिका से मिलने आया था। एसएचओ सौरभ सिंह ने कहा कि शादी का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया है। फिलहाल लड़की अपने मां-बाप के घर में है और लड़का अपने घर चला गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications