ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल की जालौन में गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने कुछ ऐसे दिया वारदात को अंजाम

ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल की जालौन में गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने कुछ ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Jalaun crime news

Jalaun crime news: उत्तर प्रदेश के जालौन में बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस वारदात को जालौन कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पुलिस चौकी पर अंजाम दिया। कांस्टेबल की हत्या के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जैसे ही इस वारदात की जानकारी एसपी डॉक्टर ईरज राजा को मिली तो वह पुलिस फोर्स और फरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, बदमाशों का कुछ पता न लग सका। फिलहाल पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

जिससे बदमाशों की बारे में पता लगाया जा सके। यह वारदात उरई कोतवाली क्षेत्र के हाईवे चौकी की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिपाही भेदजीत सिंह अपनी ड्यूटी कर रहा था, तभी रात के करीब डेढ़ बजे एक बाइक पर संदिग्ध दिखाई दिए, जिसपर सिपाही ने उसे पर टॉर्च मार दी।

टार्च दिखाने पर जब बाइक सवार नहीं रुके तो सिपाही ने उनका पीछा किया। सिपाही को अपने पीछे आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही के सिर में बदमाशों की एक गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Recommended Video

      जालौन-घर से लापता युवक का इस जगह मिला शव,युवक की मौत पुलिस के लिए बनी चिनौती

      सिपाही की मृत्यु की खबर जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा मौके पर पहुंचे इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी थी। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से सबूत जुटाए और चार टीम गठित कर क्षेत्र की घेराबंदी कर कांम्बिक शुरू तकर दी है।

      बता दें कि सिपाही भेदजीत सिंह मथुरा के चौरम्बर गांव का रहने वाले थे। वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उसकी नौकरी लग गई थी और पहली पोस्टिंग उरई कोतवाली मिली थी। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+