पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्‍शन, गठित किया भ्रष्टाचार जांच आयोग, ममता राज की खुलेंगी फाइलें

पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सुवेंदु अधिकारी के प्रतिनिधित्‍व वाली भाजपा सरकार ने ममता बनर्जी के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए 'संस्थागत भ्रष्टाचार आयोग' (Commission on Institutional Corruption) के गठन की घोषणा की है। यह आयोग 2011 से मई 2026 के बीच विभिन्‍न सरकारी विभागों में कथित भ्रष्‍टाचार ओर वित्‍तीय गड़बड़ियों की जांच करेगा। जिसकी अध्‍यक्षता कलकत्‍ता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज बिस्‍वजीत बसु करेंगे।

रिटायर्ड जस्टिस बिस्वजीत बसु की अध्यक्षता में 'संस्थागत भ्रष्टाचार आयोग' तत्‍तकालीन ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में सरकारी विभागों में कथित भ्रष्‍टाचार और वित्‍तीय गड़बड़ियों की जांच करेगा।

West Bengal

किन विभागों की खुलेंगी फाइलें?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रिटायर्ड जस्टिस बसु का एक सदस्‍सीय आयोग बंगाल के शिक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति, आपदा राहत, नगर निकाय, पंचायत, आवास, उद्योग मत्‍स्‍य पालन, भूमिक प्रशासन, लोक निर्माण विभाग के अलावा गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्‍ट्रेशन (GTA) समेत अन्‍य विभागों में पूर्व सरकार में कथित भ्रष्‍टाचार और वित्‍तीय गड़बड़ियों की जांच करेंगे।

आयोग पश्चिम बंगाल को सौंपेगा भ्रष्‍टाचार रिपोर्ट

इस आयोग के साथ आईएएस या डब्लूबीसीएस अधिकारी प्रशासनिक शाखा प्रमुख सदस्‍य सचिव और राजस्‍व सेवा का ऑफीसर तकनीकी एक्‍सपर्ट के तौर पर जांच आयोग की हेल्‍प करेंगे। सबसे अहम बात ये है इस आयोग के लिए सीनियर आईएएस ऑफीसर इन्‍वेस्टिगेशन ब्रांच की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

कौन हैं मदन मित्रा? ममता बनर्जी को झटका देते हुए बागी गुट में हुए शामिल, चंद घंटे पहले ED ने भेजा था समन
कौन हैं मदन मित्रा? ममता बनर्जी को झटका देते हुए बागी गुट में हुए शामिल, चंद घंटे पहले ED ने भेजा था समन
बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई कौन हैं? पुलिस ने किस गंभीर आरोप में किया अरेस्‍ट
बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई कौन हैं? पुलिस ने किस गंभीर आरोप में किया अरेस्‍ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+