VIDEO: कोरोना से जान गंवाने वाले बेटे की लाश कंधे पर लेकर पैदल भटका पिता, किसी ने नहीं की मदद
जालंधर। पंजाब में 100 से ज्यादा अस्पतालों वाले जालंधर में एक पिता को एंबुलेंस नहीं मिली, मजबूरी में अपने बेटे की लाश को वो कंधे पर लेकर चला। उसकी किसी ने मदद नहीं की। अब उसका वीडियो सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स व्यवस्थाओं पर प्रशासन को आड़े हाथ ले रहे हैं।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, घटना जालंधर के रामनगर की है। जहां एक बुजुर्ग के बेटे की कोरोना से जान चली गई। बेटे की लाश को अस्पताल वालों ने पैक करके बुजुर्ग को थमा दिया। हालांकि, बुजुर्ग के पास उस लाश को किसी वाहन से ले जाने के लिए रुपये नहीं थे। न ही कोई शव वाहन मिला। ऐसे में बुजुर्ग मृतक की लाश को अपने कंधे पर लेकर पैदल चल निकला। उसका एक अन्य बेटा भी उसके पीछे-पीछे जाते दिखा।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पैदल चलते बुजुर्ग के कंधे से लाश सरकने लगती है तो पीछे चल रहा बच्चा बार-बार संभालकर वापस कंधे की ओर खिसका देता है। इसी तरह वे काफी दूरी तय करते हैं। यह हकीकत चौंकाने वाली थी कि, रास्ते में उन्हें सैकड़ों लोगों ने देखा। लोग कार से और अन्य वाहनों से वहां से निकल रहे थे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। देखें वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications