यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए पंजाब सरकार ने शुरू किया कंट्रोल रूम, उत्तराखंड के CM ने कही ये बात
जालंधर। यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों में से पंजाब राज्य के भी काफी लोग हैं। रूस-यूक्रेन की लड़ाई के चलते भारतीयों की स्वदेश वापसी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी पंजाब सरकार ने सूचित किया कि कई जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

जालंधर में कंट्रोल रूम स्थापित
पंजाब के जालंधर में प्रशासन ने हजारों किलोमीटर दूर यूक्रेन में फंसे हुए लोगों की जानकारी एकत्रित करने व आवश्यक मदद करने के लिहाज से हेल्पलाइन नंबर (0181-2224417) जारी कर दिया है। प्रशासन ने कहा है कि, लोग डीसी कार्यालय में रूम नं-22 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। आॅफिस खुलने के समय हेल्पलाइन से मदद की जाएगी। जिन लोगों के सगे-संबंधी यूक्रेन में हैं, उनके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन भी मदद करेगा।

9 राज्यों के स्टूडेंट्स की पुष्टि
केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि, यूक्रेन में 20 हजार से ज्यादा भारतीयों के रजिस्ट्रेशन हैं। जिनमें से 4 हजार अब तक स्वदेश लौट चुके हैं। वहीं, फंसे हुए लोगों को निकालने की कवायद शुरू की जा रही है। बताया जा रहा है कि, उन लोगों में पंजाब से भी अच्छी-खासी तादाद है।

हरियाणा के भी सैकड़ों लोग
हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, पंचकूला समेत लगभग 12 जिलों के ढाई सौ से ज्यादा छात्र फंसे हुए हैं। उनके परिजन भी परेशान हैं। कुछ परिजनों का कहना है कि, बहुत कोशिशों के बावजूद भी अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

छात्रों की वापसी पर बोले मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में सीएम ने कहा है कि, हम सभी छात्रों/लोगों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि, हमने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। मैंने खुद कुछ छात्रों और उनके माता-पिता के साथ बात की है। हमारी सरकार हर संभव मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications