पंजाब: किसानों ने जालंधर में हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया, फिरोजपुर रेल मंडल में 19 ट्रेनें रद्द

जालंधर। पंजाब के जालंधर में गन्ना किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया। किसान प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। किसानों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से फिरोजपुर रेल मंडल में 19 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के एमएस राय ने कहा कि, राज्य सरकार से किसानों की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग है। सरकार किसानों की सुन नहीं रही है। यदि सरकार ने आज शाम तक हमारे साथ बातचीत नहीं की, तो हम पंजाब बंद का आह्वान करेंगे।

Punjab farmers block highway, railway track in Jalandhar

Recommended Video

    Farmers Protest: Jalandhar में किसानों ने Highway और Railway Track ब्लॉक किया | वनइंडिया हिंदी

    किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया
    भाकियू-दोआबा के पदाधिकारी ने यह भी कहा कि, कल रक्षाबंधन के चलते हम पंजाब-बंद से बचने की कोशिश करेंगे। यह सरकार के हाथ में है कि वह किसानों की मांगें माने और किसान भी परेशान नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि, किसानों ने पहले धन्नोवाली के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया था, उसके बाद रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और उनके समर्थक रेलवे लाइन पर जा बैठे। ऐसे में ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा। किसानों ने सड़क मार्ग से जाने वाले वाहनों और रेलमार्ग को पूरी तरह से ठप कर दिया। इस वजह से बस स्टैंड के भीतर ही बसों का जमावड़ा लग गया।

    Punjab farmers block highway, railway track in Jalandhar

    बसों का जमावड़ा लग गया
    प्रदर्शन के कारण बीते रोज भी सरकारी व निजी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि किसानों के धरने के कारण बस यात्रियों को काफी परेशानी हुई। धरने के कारण अवरुद्ध हुए ट्रैफिक का असर कार्यालयों की हाजिरी पर भी देखने को मिला। दरअसल, कई सरकारी एवं निजी कार्यालयों में जालंधर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के आवागमन का साधन बस ही हैं...ऐसे में जब बसों का संचलान रुका तो यात्री परेशान हुए।

    Punjab farmers block highway, railway track in Jalandhar

    शिअद नेताओं को दिखाए थे काले झंडे
    किसानों ने पंजाब में इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के काफिले के खिलाफ भी प्रदर्शन किया था। सुखबीर सिंह बादल के काफिले को फिरोजपुर में किसान-प्रदर्शनकारियों का विरोध झेलना पड़ा था। महिलाओं की अगुवाई में किसान-प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए था। घटना फिरोजपुर जिले के जीरा इलाके में हुई, जहां महिलाओं ने नारेबाजी भी की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को काबू किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+