पता पूछने के बहाने महिला के गले से लूटी चेन, CCTV में कैद हुई वारदात
जालंधर। पंजाब के जालंधर में महिला से दिनदहाड़े चेन लूट की वारदात सामने आई है। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों लुटेरों ने हेलमेट पहन रखा था। महिला ने पुलिस थाने के चक्कर काटने से बचने के लिए मामले में एफआईआर नहीं दर्ज करवाई है।

पता पूछने के बहाने चेन लूटी
पीड़ित महिला जसप्रीत कौर के ससुर बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरप्रीत सिंह कनाडा में रहता है। बहू जसप्रीत कौर किसी काम से अपने बेटे के साथ बाहर गई थी। जब वह वापस लौटकर घर के बाहर एक्टिवा खड़ी कर रही थी, तभी एक्टिवा सवार दो युवक उसके पास आए और किसी का पता पूछने लगे।
गले से चेन छीनकर हुए फरार
इस दौरान एक युवक एक्टिवा से उतरा और उसकी चेन छीनने लगा, जबकि दूसरे युवक ने एक्टिवा पीछे की ओर मोड़ ली। दोनों लुटेरों ने हेलमेट पहन रखा था। लुटेरों ने चेन छीनी और एक्टिवा पर बैठ कर निकल गए। उन्होंने बताया कि थाने में बहू को धक्के न खाने पड़ें, इस कारण एफआईआर करवाने के लिए नहीं गए।












Click it and Unblock the Notifications