राजस्थान के टोंक जिले में मार्ग को लेकर विवाद के बाद कांवड़ यात्रा निरस्त, दो दिन नेटबंटी
जयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में मार्ग के विवाद को लेकर कांवड़ यात्रा निरस्त करने की खबर सामने आ रही है। पिछली बार कांवड़ यात्रा के दौरान दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए थे। स्थानीय प्रशासन ने कांवड़ यात्रा का मार्ग बदलकर नवीन मार्ग से यात्रा निकालने की बात कही।लेकिन कांवड़ यात्रा समिति परम्परागत मार्ग से ही यात्रा निकालने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसके बाद समिति के संयोजक ने प्रशासन को यात्रा नहीं निकाले जाने का ज्ञापन दे दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय आयुक्त ने क्षेत्र में 1 अगस्त तक दो दिन की नेटबंदी की है। क्षेत्र में किसी भी तरह के तनाव की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बड़े स्तर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

कांवड़ यात्रा के मार्ग को लेकर विवाद
मालपुरा में कांवड़ यात्रा निकालने के मार्ग को लेकर विवाद हो गया है। प्रशासन चाहता है कि कांवड़ यात्रा के लिए बनाएं गए नए मार्ग से निकाली जाए। लेकिन कांवड़ यात्रा समिति मार्ग को लेकर सहमत नहीं है। समिति के संयोजक विकास शर्मा के मुताबिक यात्रा परम्परागत मार्ग से ही निकले तो बेहतर है। इस पर शर्मा ने प्रशासन को यात्रा नहीं निकालने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। प्रशासन की मनमानी के विरोध में कांवड़ यात्रा निरस्त करने का फैसला किया गया है।इधर प्रशासन का तर्क है कि नवनिर्मित मार्ग कांवड़ यात्रा के लिए ही है। अन्य यात्राओं के लिए शहर के अन्य मार्ग खुले रहेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध है। कांवड़ यात्रा को लेकर उच्च स्तर पर प्रशासनिक बैठक भी हुई है। आपको बता दें कि प्रशासन ने 2020 में निर्धारित हुए नवीन मार्ग से कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति दी है।













Click it and Unblock the Notifications