जब पंचर की दुकान पर बैठकर वीसी करने लगे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया...

जब पंचर की दुकान पर बैठकर वीसी करने लगे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया...

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर कार्यक्रमों की व्यवस्तता के बीच जयपुर के हरमाड़ा पुलिस थाने के पास पंचर की दुकान में ही बैठकर पंचायतीराज विषय से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। बता दें कि सोमवार सुबह सतीश पूनिया आमेर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। इस दौरान राजस्थान पंचायतीराज विषय से संबंधित कार्यकर्ताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़कर संबोधित करना था।

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंस का समय होने पर पास में ही स्थित पंचर बनाने की दुकान में ही बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होकर संबोधित किया। मीडिया से वार्ता के दौरान पूनियां ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में संगीन अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनको रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है।

 भाजपा परिवार के तौर पर करती है काम

भाजपा परिवार के तौर पर करती है काम

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि विशेषकर मेवात इलाके में छेड़छाड़ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है। पूनिया ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं। वह पार्टी की बदौलत हूं और भारतीय जनता पार्टी एक परिवार के तौर पर काम करती है। आज हम लोगों को जो जानते हैं। नाम से और मान सम्मान देते हैं। यह सब पार्टी की बदौलत ही है। पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर पूनियां ने कहा कि पार्टी के लोग पार्टी के प्रोटोकॉल का पालन करें। कई बार देखा जाता है कि पोस्टर में कई बड़े नेताओं को भूल जाते हैं। यदि अपनी भावना व्यक्त करें तो कम से कम मर्यादा में रहकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए।

 6 महीने में 5 बार वैट बढ़ा

6 महीने में 5 बार वैट बढ़ा

पूनिया ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह इस तरह से आचरण कर रहे हैं कि जैसे कभी उनके राज में तो महंगाई बढ़ी ही नहीं हो। कांग्रेस के राज में महंगाई बढ़ने पर फिल्म तक बन गई थी। कांग्रेस का सत्ता से जाने का मुख्य कारण महंगाई थी। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में तो कम से धरना-प्रदर्शन के लिए कम से कम इस बात के लिए काबिल नहीं है कि पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड देखें तो 5 बार वैट बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+